eyeadmin https://eyeindia.org Tue, 01 Jul 2025 14:45:56 +0000 en-US hourly 1 सीतापुर–पेयर किए गए बेसिक स्कूल में ताला डालने आई प्रधानाध्यापिका को ग्रामीणों ने घेरा,काटा हंगामा,दी चेतावनी ! https://eyeindia.org/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%97%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%bf/ https://eyeindia.org/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%97%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%bf/#respond Tue, 01 Jul 2025 14:45:56 +0000 https://eyeindia.org/?p=1157 https://eyeindia.org/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%97%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%bf/feed/ 0 प्रयागराज में बवाल करने वालों को पुलिस की इतनी टीमे ऐसे पहचान कर रही पकड़, चंद्रशेखर आजाद रावण दे रहे बड़ी चेतावनी https://eyeindia.org/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5/ https://eyeindia.org/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5/#respond Mon, 30 Jun 2025 11:37:25 +0000 https://eyeindia.org/?p=1150 यूपी के प्रयागराज में रविवार को भीम आर्मी के चीफ आजाद समाज पार्टी के मुखिया सांसद चंद्रशेखर आजाद को सर्किट हाउस में नजरबंद करने के […]

]]>

यूपी के प्रयागराज में रविवार को भीम आर्मी के चीफ आजाद समाज पार्टी के मुखिया सांसद चंद्रशेखर आजाद को सर्किट हाउस में नजरबंद करने के बाद ऐसा क्या हुआ था कि घंटो पथराव, तोड़फोड़, आगजनी और बवाल होता रहा, पुलिस असहाय सी बनी रही। भीम आर्मी के हजारों समर्थक एक के बाद एक पुलिस समेत कई गाड़ियों को न कि निशाना बनाते रहे बल्कि कई बाइको को आग के हवाले कर दिए। क्यों पुलिस और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के बीच यह संघर्ष हो गया जिस पर काबू पाने के लिए कई घंटे यूपी की जाबाज पुलिस को लग गए। सोशल मीडिया में प्रयागराज बवाल की पुलिस गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ की तस्वीरो और धूधू कर जलाई गई बाइको को जिसने देखा वह यही कहता रहा की योगी राज में ऐसा कैसे हो गया। अब इस मामले को लेकर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है और पुलिस की कई टीमें आरोपियों की पकड़- धकड़ में दिन-रात एक किए हुए है। अब तक कितने आरोपी पकड़े गए और कौन सी सख्त कार्रवाई इन आरोपियों के विरुद्ध करने की तैयारी चल रही है। रविवार को ऐसी नौबत क्यों आई।

चंद्रशेखर की चेतावनी पर पुलिस की कार्रवाई पड़ती भारी

कौशांबी के लोहदा गांव की रेप पीड़िता से रविवार को मिलने के लिए जा रहे नगीना सांसद और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण को रोके जाने के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा घंटो किए गए बवाल, पथराव और तोड़फोड़ मामले में 54 के विरुद्ध नामजद और 550 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर प्रभारी निरीक्षक करछना सरोज की और से दर्ज कराई गई है। बीएनएस की डेढ़ दर्जन से अधिक धाराओं में दर्ज कराई गई है। अभी तक 50 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तारी के लिए 20 टीमें रात दिन दबिशो का दौर चलाए हुए है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है। अभियुक्तों के खिलाफ एनएसए और गैंगस्टर के तहत कार्रवाई के तहत कार्यवाही चल रही है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि कई घंटो तक उपद्रवी बवाल करते रहे और यूपी की जांबाज पुलिस उन्हें रोक पाने में अक्षम साबित होती रही। जिससे कहीं न कहीं योगी सरकार की हनक धमक और इकबाल पर भी इसका असर पड़ता हुआ दिखाई दिया। दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बवाल मामले में बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि यह सरकार की मिली भगत है। चंद्रशेखर आजाद को जाने देना चाहिए। बताते चले कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद प्रयागराज कौशांबी के लोहदा गांव की रेप पीड़िता से मिलने के लिए जा रहे थे। पुलिसकर्मियों नें कौशांबी जाने से चंद्रशेखर आजाद को रोका और हाउस अरेस्ट कर लिया। जिसके बाद उनके समर्थक सड़क पर उतर आए। जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। हाउस अरेस्ट के विरोध में चंद्रशेखर के पांच हजार समर्थको ने करछना इलाके में सड़क पर हंगामा किया। पुलिस की गाड़िया तोड़ दी गई। बसो पर पथराव किया गया। पुलिस की आठ गाड़ियों और बसों समेत सात प्राइवेट बसों में तोड़फोड़ की गई है। 15 बाइके फूक दी गई। पथराव में चौकी प्रभारी समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। जिन उपद्रवियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है उनके लिए पुलिस ने 20 टीमे बना दी है। रात भर उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश अलग-अलग हिस्सों में  दी गई है। हंगामा करने वालों की सीसीटीवी के जरिए पहचान की जा रही है। यूपी पुलिस इन उपद्रवियों की पहचान कर रही है जिन्होने सड़क पर उतरकर रविवार की रात उत्पात मचाया। अब पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। लेकिन आपके मन में सवाल होगा आखिरकार ये हंगामा शुरू कैसे हुआ। दरअसल पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर का हवाला देते हुए चंद्रशेखर आजाद को सर्किट हाउस में रोक लिया। जिसकी खबर मिलते ही चंद्रशेखर आजाद के समर्थक भड़क गए और उन्होने हंगामा करना शुरू कर दिया। चंद्रशेखर आजाद के करीब 5 हजार समर्थको ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसके बाद हालात बेकाबू होते दिखे। हजारों की तादाद में चंद्रशेखर आजाद के समर्थको के पहुंचने से हालात खराब हुए। इन लोगो ने पुलिस टीम पर हमला किया। पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस की स्कॉर्पियो को पलट दिया और दूसरी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। हालात इस कदर बिगड़े की मामला पथराव तक पहुंच गया। चंद्रशेखर के हाउस अरेस्ट से नाराज समर्थकों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले भी कर दिया। जिससे हालात और खराब हुए। जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। चंद्रशेखर आजाद लोहदा गांव जाने वाले थे। जहां पर उनके आने की खबर मिलने के बाद बड़ी संख्या में समर्थक जुटे थे। जिन्होने जैसे ही चंद्रशेखर की हाउस अरेस्ट होने की खबर सुनी तो वे भड़क गए और उन्होने सड़क पर उतर कर हंगामा करना शुरू कर दिया। रविवार दोपहर डेढ़ बजे भीम आर्मी के समर्थक इसौटा गांव में जमा हुए। दोपहर ढाई बजे चंद्रशेखर के हाउस अरेस्ट की खबर सामने आई। 3 बजे चंद्रशेखर के समर्थको ने भड़ेवरा चौराहे पर चक्का जाम किया। तीन बजकर बीस मिनट पर चंद्रशेखर  के समर्थको की पुलिस के साथ झड़प हुई। शाम साढ़े 6 बजे चंद्रशेखर के समर्थको ने तोड़फोड़, हंगामा और आगजनी की। हंगामा पर काबू पाने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स को मौके पर बुलाया गया। जिसने उपद्रवियों को दूर खदेड़ा और इसके बाद पुलिस ने फ्लैग मार्च कर इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया है। उधर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने राजधानी लखनऊ में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। बता दे लोहदा गांव की आठ साल की बच्ची से रेप का युवक पर आरोप लगा। आरोपी युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी युवक के पिता ने थाने के  बाहर जहर खाया। आरोपी के पिता की जहर खाने से मौत हो गई। मौत का आरोप रेप पीड़ित लड़की के पिता पर लगा। पुलिस ने रेप पीड़ित के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जांच एसआईटी प्रतापगढ़ को सौंपी गई।

]]>
https://eyeindia.org/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5/feed/ 0
UP Panchayat Elections-परिसीमन के बाद तस्वीर साफ, प्रदेश के 75 जिलो में कितनी ग्राम पंचायतो में होगा चुनाव ! https://eyeindia.org/up-panchayat-elections-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%a4%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/ https://eyeindia.org/up-panchayat-elections-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%a4%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/#respond Sun, 29 Jun 2025 10:47:33 +0000 https://eyeindia.org/?p=1131 यूपी में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर अब तस्वीर साफ हो गयी है। उत्तर प्रदेश की कितनी ग्राम पंचायतों में प्रधान, जिला […]

]]>

यूपी में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर अब तस्वीर साफ हो गयी है। उत्तर प्रदेश की कितनी ग्राम पंचायतों में प्रधान, जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा कितने ब्लॉको में ब्लॉक प्रमुख चुनाव और कितने जिलो में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होगा। यह हम आपको इस खबर में बताने जा रह हैं। पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार 2026 में प्रदेश की 57 हजार 695 ग्राम पंचायतो में चुनाव होगा। इसके अलावा 826 ब्लॉको में ब्लॉक प्रमुख व 75 जिलो में जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जायेंगे। ग्राम पंचायतो के पुर्नगठन के बाद प्रदेश की 504 ग्राम पंचायते कम हो गयी हैं, यह वह ग्राम पंचायते हैं जो नगर निकायो में शामिल हो गयी हैं। जिलेवार बात करें तो 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव में आगरा में 690, अलीगढ़ में 852, अम्बेडकर नगर में 899, अमेठी में 682, अमरोहा में 576, औरेया में 477, अयोध्या में 772, आजमगढ़ में 1811, बागपत में 244, बहराइच में 1043, बलिया में 940, बलरामपुर में 793, बांदा में 469, बाराबंकी में 1155, बरेली में 1188, बस्ती में 1187, भदोही में 546, बिजनौर में 1123, बदांयू में 1037, बुलंदशहर में 946, चंदौली में 734, चित्रकूट में 328, देवरिया में 1121, एटा में 569, इटावा में 469, फर्रूखाबाद में 580, फतेहपुर में 816, फिरोजाबाद में 564, गौतमबुद्ध नगर में 82, गाजियाबाद में 142, गाजीपुर में 1238, गोंडा में 1192, गोरखपुर में 1273, हमीरपुर में 330, हापुड़ में 273, हरदोई में 1293, हाथरस में 462, जालौन में 534, जौनपुर में 1734, झांसी में 496, कन्नौज में 499, कानपुर देहात में 618, कानपुर नगर में 590, कासगंज में 423, कौशाम्बी में 451, लखीमपुर खीरी में 1164, कुशीनगर में 980, ललितपुर में 415, लखनऊ में 491, महाराजगंज में 882, महोबा में 273, मैनपुरी में 549, मथुरा में 495, मऊ में 645, मेरठ में 479, मिर्जापुर में 809, मुरादाबाद में 643, मुजफ्फर नगर में 487, पीलीभीत में 720, प्रतापगढ़ में 1148, प्रयागराज में 1540, रायबरेली में 980, रामपुर में 680, सहारनपुर में 884, सम्भल में 670, संतकबीर नगर में 730, शाहजहांपुर में 1068, शामली में 230, श्रावस्ती में 397, सिद्धार्थनगर में 1136, सीतापुर में 1588, सोनभद्र में 621, सुल्तानपुर में 979, उन्नाव में 1037 और वाराणसी में 694 ग्राम पंचायतो में प्रधान, जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव होंगे। बात अगर 2021 की करें तो पिछली बार यूपी की 58 हजार 195 ग्राम पंचायतो में चुनाव हुआ था। परिसीमन के बाद 36 जिलों की 504 ग्राम पंचायते नगर निकायो में शामिल होने के बाद अब ग्राम पंचायतो की संख्या 57695 रह गयी है। इसी तरह 2026 में 826 ब्लाको में प्रमुख व 75 जिलो में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव होंगे।
अब यह भी जान लीजिए कि वह कौन से 36 जिले हैं जिनमें ग्राम पंचायते कम हुई हैं या यूं कहे कि किन ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। अलीगढ़ में 16 ग्राम पंचायते नगर निकाय में शामिल हो गयी हैं जिनमें 2 ग्राम पंचायते आंशिक प्रभावित हुई हैं। अम्बेडकर नगर में 3 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। इनमें से तीनो ग्राम पंचायत आंशिक प्रभावित हुई हैं। अमरोहा में 21 ग्राम पंचायते नगर निकाय में शामिल हुई हैं। अयोध्या में 22 ग्राम पंचायते समाप्त हो गयी हैं जिनमें 10 ग्राम पंचायते आंशिक प्रभावित हुई हैं वहीं आजमगढ़ में 47 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो गया है। इनमें से एक ग्राम पंचायत आंशिक प्रभावित हुई है बहराइच जिले की बात करें तो यहां की चार ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। वहीं दो नई ग्राम पंचायते भी गठित हुई हैं। इनमें से एक ग्राम पंचायत आंशिक प्रभावित हुई है। बलरामपुर में 7 ग्राम पंचायते समाप्त हुई हैं जिनमें दो आंशिक प्रभावित हुई हैं। बाराबंकी में 6 ग्राम पंचायतो का अस्तित्व समाप्त हुआ है जिनमें तीन आंशिक प्रभावित हुई हैं। बरेली में पांच ग्राम पंचायते समाप्त हुई हैं वहीं बस्ती की बात करें तो यहां दो नई ग्राम पंचायतो का गठन हुआ है। बुलंदशहर में 5 ग्राम पंचायते समाप्त हुई हैं जिनमें 1 आंशिक प्रभावित हुई हैं। चित्रकूट में तीन ग्राम पंचायते पूरी तरह समाप्त हुई हैं जिनमें दो आंशिक प्रभावित हुई हैं। देवरिया में 64 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। 64 में से 10 ग्राम पंचायते आंशिक प्रभावित हुई हैं इसी तरह एटा में 6 व इटावा में दो ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। फर्रूखाबाद में 14 ग्राम पंचायते समाप्त हुई हैं जिनमें तीन आंशिक प्रभावित हुई है। फतेहपुर में 18 ग्राम पंचायते समाप्त हुई हैं जिनमें एक आंशिक प्रभावित हुई है। गौतमबद्ध नगर में 6 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो चुका है जिनमें दो आंशिक प्रभावित हुई हैं। गाजियाबाद में 19 ग्राम पंचायते समाप्त हो चुकी हैं जिनमें 4 आंशिक प्रभावित हुई हैं। गोंडा में 22 ग्राम पंचायते नगर निकाय में शामिल हुई जिनमें 5 आंशिक प्रभावित हुई हैं। गोरखपुर में 21 ग्राम पंचायते पूरी तरह समाप्त हो चुकी हैं जिनमें 8 आंशिक प्रभावित हुई हैं। हरदोई में 13 ग्राम पंचायते समाप्त हो चुकी हैं जिनमें 7 आंशिक प्रभावित हुई हैं। हाथरस में केवल एक ग्राम पंचायत समाप्त हुई है। जौनपुर की बात करें तो यहां 6 ग्राम पंचायते समाप्त हो चुकी हैं और सभी आंशिक प्रभावित हुई हैं। लखीमपुर खीरी में 1 ग्राम पंचायत समाप्त हुई है जो अंाशिक प्रभावित हुई है। कुशीनगर में 23 ग्राम पंचायते वहीं लखनऊ 3 ग्राम पंचायते समाप्त हो चुकी हैं। इसी तरह मथुरा में 9 ग्राम पंचायते समाप्त हुई जिनमें एक आंशिक प्रभावित हुई। मऊ में 26 ग्राम पंचायते समाप्त हो चुकी हैं और यहां 11 ग्राम पंचायते आंशिक प्रभावित हुई हैं। मुजफ्फर नगर में 11 पंचायते समाप्त हुई। यहां एक ग्राम पंचायत आंशिक प्रभावित हुई है। प्रतापगढ़ में 45 ग्राम पंचायते पूरी तरह समाप्त हो चुकी हैं इनमें से 10 आंशिक प्रभावित हुई हैं। रायबरेली में 8 ग्राम पंचायते समाप्त हुई, 1 आंशिक प्रभावित हुई। संत कबीरनगर में 24 ग्राम पंचायते समाप्त हुई जिनमें से 1 आंशिक प्रभावित हुई है। शाहजहांपुर में 1 ग्राम पंचायत समाप्त हुई है। शामली की बात करें तो यहां ग्राम पंचायत तो नहीं समाप्त हुई लेकिन एक ग्राम पंचायत आंश्कि प्रभावित हुई है। सीतापुर में 11 ग्राम पंचायते समाप्त हुई। जिनमें से एक आंशिक प्रभावित हुई है। इसी तरह सोनभद्र में 8 ग्राम पंचायते समाप्त हुई हैं जिनमें दो आंशिक प्रभावित हुई हैं। वहीं उन्नाव में तीन ग्राम पंचायते पूरी तरह से समाप्त हो चुकी हैं और तीनों आंशिक प्रभावित हुई हैं। इस प्रकार प्रदेश की 504 ग्राम पंचायते परिसीमन के बाद कम हुई हैं जिनमें 105 ग्राम पंचायते आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं। सीतापुर जिले में महमूदाबाद की 6 व महोली ब्लॉक की 5 ग्राम पंचायते समाप्त हुई हैं या यूं कहें कि यह ग्राम पंचायते नगर निकायो में शामिल हो चुकी हैं। महमूदाबाद की ग्राम पंचायत लैलकला, चतुराबेहड़, माल सरांय आंशिक, इचौली, गुलरामऊ, सुकईपुर और महोली की अढ़ैारी, अढ़ौरा, भिरिया, महोली देहात व गुजिया ग्राम पंचायतो में इस बार पंचायत चुनाव नहीं होगा। कुल मिलाकर ग्राम पंचायतों के परिसीमन के बाद सीन क्लियर हो गया है कि उत्तर प्रदेश में 2026 के पंचायत चुनाव में 57 हजार 695 ग्राम पंचायतो, 826 ब्लॉक व 75 जिलो में चुनाव होगा। 

]]>
https://eyeindia.org/up-panchayat-elections-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%a4%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/feed/ 0
UP Panchayat Elections-ग्राम पंचायतों के परिसीमन को लेकर शुरू हुई प्रक्रिया,जल्द होगा चुनाव ! https://eyeindia.org/up-panchayat-elections-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b8/ https://eyeindia.org/up-panchayat-elections-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b8/#respond Sun, 29 Jun 2025 08:18:59 +0000 https://eyeindia.org/?p=1122 उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों की तैयारियां अब निर्णायक मोड़ पर है। शनिवार 28 जून से ग्राम पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया विधिवत रूप से […]

]]>

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों की तैयारियां अब निर्णायक मोड़ पर है। शनिवार 28 जून से ग्राम पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरु हो गई है। यह ऐसी प्रक्रिया है जो आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की नींव रखेगी। अब निर्वाचन प्रक्रिया के अगले चरण में प्रभावित जिलों में संबंधित ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों के आंशिक परिसीमन के संबंध में आपत्तियां लेने, उनके निस्तारण और अंतिम सूची के प्रकाशन के लिए समय सारणी निर्धारित कर दी गई है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत 30 जून तक ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का निर्धारण किया जाएगा। जबकि 1 से 3 जुलाई के बीच प्रस्तावित वार्डो की सूची तैयार कर सार्वजनिक की जाएगी और फिर 4 जुलाई से 8 जुलाई तक आम जन की आपत्तियां दर्ज की जाएगी। ताकि हर पंचायत की सीमा प्रतिनिधित्व और अधिकारों को लेकर कोई भ्रम या असंतोष न रहे। 9 से 11 जुलाई के बीच इन आपत्तियों का निस्तारण होगा। 12 से 14 जुलाई तक वार्डो की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 16 जुलाई तक यह सभी सूचनाएं पंचायतीराज निदेशालय को उपलब्ध कराई जाएगी। शासन के उच्च पदस्थ सूत्रो के मुताबिक सभी जनपदों से पुनर्गठन की प्राथमिक सूचना मिल चुकी है। यह परिसीमन क्यों कराया जा रहा है। आईए इसे भी जान लेते है। दरअसल पंचायत चुनाव 2021 के बाद राज्य के कई हिस्सों में नए नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिकाओं का सृजन हुआ है। जिसके चलते कई ग्राम पंचायते शहरी सीमा में शामिल हो गई। इस दौरान कई ग्राम पंचायतों की जनसंख्या 1 हजार से भी कम रह गई। ऐसे में अब उन आंशिक रूप से प्रभावित ग्राम पंचायतों का या तो पुनर्गठन किया जाएगा या फिर उन्हें नजदीकी पंचायतों में विलय कर दिया जाएगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के अनुसार एक हजार से कम जनसंख्या वाली पंचायतों का स्वतंत्र अस्तित्व बनाए रखना संभव नहीं है। इन हालातों में जिन ग्राम पंचायतों के पास पर्याप्त जनसंख्या और बचे हुए राजस्व ग्राम है उन्हे नई ग्राम पंचायत के रूप में भी गठित किया जा सकता है। यानी कि जिन ग्राम पंचायतो की तस्वीर बदल गई है उन्हे नए सिरे से समझा, जोड़ा और गढ़ा जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य जन भागीदारी को सुनिश्चित करना, न्याय पूर्ण प्रतिनिधित्व देना और हर पंचायत को उसका वाजिब हक एवं संविधान सम्मत आकार प्रदान करना है। माना जा रहा है 2026 के अप्रैल मई में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न कराए जाएगे। शनिवार से शुरु हुई ग्राम पंचायतों के परिसीमन की ऐतिहासिक प्रक्रिया आने वाले समय में स्थानीय नेतृत्व और जन प्रतिनिधित्व की निष्पक्षता को एक नया आकार देगी। इस खबर पर आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में जाकर जरूर बताइएगा।

]]>
https://eyeindia.org/up-panchayat-elections-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b8/feed/ 0
विधायक-पूर्व विधायक हुए आमने-सामने, इटावा के बाद सीतापुर में अगड़ा,पिछड़ा,दलित के बीच विवाद होते-होते बचा ! https://eyeindia.org/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%86/ https://eyeindia.org/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%86/#respond Sun, 29 Jun 2025 07:16:52 +0000 https://eyeindia.org/?p=1103 यूपी के इटावा में कथावाचक को लेकर जातीय राजनीति का हंगामा अभी थमा भी नहीं कि सीतापुर में बिजली तार बिछाने को लेकर अगड़ा, पिछड़ा […]

]]>

यूपी के इटावा में कथावाचक को लेकर जातीय राजनीति का हंगामा अभी थमा भी नहीं कि सीतापुर में बिजली तार बिछाने को लेकर अगड़ा, पिछड़ा और दलित जातीय राजनीति का मामला बनते-बनते रह गया। बिजली केबिल बिछेगी या नहीं बिछेगी के विवाद पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक और पूर्व विधायक को मौके पर पहुंचना पड़ा। अधिकारियों और भारी पुलिस बल को घंटो पसीना बहाना पड़ा जिसके बाद यह तय हो सका कि पूरे गांव में 55 एमएम का बिजली केबिल डाला जायेगा। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और विधायक व पूर्व विधायक वापस लौटे तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस बीच जिन्दाबाद और मुर्दाबाद के नारे भी लगे। यह वह गांव है जहां पिछले करीब डेढ़ महीने से लाइट हीं नहीं आयी है।
सीतापुर के पिसावां थाना इलाके के 2500 आबादी वाले गड़ासा गांव में पिछले करीब 45 दिनों से बिजली नहीं पहुंच रही है। एक तो भीषण गर्मी दूसरे बिजली के गुल होने से लोग बिलबिला उठे। इससे पहले विधायक शशांक त्रिवेदी ने गांव में केबिल डाले जाने के लिए एक पत्र भी विद्युत अधिकारियों को लिखा। इधर गांव के लोग आक्रोशित होकर 25 जून को देवगवां पावर हाउस पर धरने पर बैठ गए। समर्थन में सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता भी पहुंच गए जिसके चलते विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा और बिजली सप्लाई चालू करने का आश्वासन देना पड़ा। 27 जून को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर 95 एमएम का तार दो खंभो पर चढ़ा दिया। 28 जून को जेई राजेश कुमार गौतम और टेक्नीशियन अजीत पाण्डेय फिर गांव पहुंचे और खंभो पर चढ़ाए गए तार को यह कहकर उतारने लगे कि इसको पंचायत भवन से जोड़ा जायेगा। अब 55 एमएम का तार इधर लगाया जायेगा। यहीं पर विरोध शुरू हो गया। पहले 2500 की आबादी वाले इस गांव में रहने वाले जातिवार आंकड़े को जान लेते हैं। यहां सबसे ज्यादा करीब 1500 की आबादी राठौर समाज की है। इसके बाद 250 के आस-पास दलित, 150 पाल इतने ही पासी और धोबी, ब्राम्हण, क्षत्रिय, वैश्य, भुर्जी, नाई, मौर्या और मुस्लिम की आबादी मिलाकर 250 के आसपास होगी। केबिल को लेकर जब विवाद शुरू हुआ तो महोली से भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी गड़ासा गांव पहुंच गए। ग्रामीण यहां पर अपनी जिद पर अड़े थे जिन्हें विधायक समझाने में लगे थे। यहां मामला अगड़े पिछड़े और दलित दो फाड़ में हो गया। हालातों को देखते हुए मिश्रिख एसडीएम शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, सीओ महोली दीपक कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता देवेन्द्र कुमार के अलावा पिसावां, महोली, मिश्रिख थानों के प्रभारी मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। 

महोली से पूर्व विधायक और सपा के राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता भी गड़ासा गांव पहुंच गए। और पीडीए के साथ अन्याय होने को कहने लगे। पूर्व विधायक अनूप गुप्ता की मिश्रिख एसडीएम शैलेन्द्र कुमार मिश्रा से बहस हो गयी।अब आपको इस बीच की एक तस्वीर दिखाते हैं जिसमें विधायक शशांक त्रिवेदी और पूर्व विधायक अनूप गुप्ता अगल-बगल में बैठे हैं जो उन लोगों  को आइना दिखाती है जो अपने-अपने दलों और नेताओं के लिए लड़ जाया करते हैं। दरअसल एक तरफ अनूप गुप्ता बैठे थे तो दूसरी तरफ शशांक त्रिवेदी। अनूप गुप्ता जहां बैठे थे वहीं शशांक त्रिवेदी भी पहुंच गए और पीडीए को लेकर दोनों के तरकश से तीर चलने लगे। फिलहाल गांव के लोग उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिस दिन लाइट आएगी।

]]>
https://eyeindia.org/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%86/feed/ 0
सीतापुर- विद्या भारती की वार्षिक कार्य योजना बैठक में 49 जिलों की खेल ऊर्जा का हुआ संगम https://eyeindia.org/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5/ https://eyeindia.org/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5/#respond Mon, 23 Jun 2025 11:05:19 +0000 https://eyeindia.org/?p=1094 खेलो के रंग विद्या भारती के संग, सीतापुर में गूंजा राष्ट्र निर्माण का उद्घोष शहर का आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिक्षा संस्कार, खेल, चरित्र […]

]]>

खेलो के रंग विद्या भारती के संग, सीतापुर में गूंजा राष्ट्र निर्माण का उद्घोष

शहर का आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिक्षा संस्कार, खेल, चरित्र के निर्माण का उस समय साक्षी बना जब 49 जिलों के शारीरिक शिक्षा और खेल –कूद विभाग की वार्षिक कार्य योजना का समागम हुआ। कॉलेज में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के 49 जिलों की शारीरिक शिक्षा एवं खेल –कूद विभाग की वार्षिक कार्य योजना के दौरान बताया गया कि वर्ष 2023-24 में 504 बालक और 331 बालिकाओं ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर 106 स्वर्ण 61 रजत और 73 कांस्य पदक अर्जित किए। इसी तरह 2024-25 में 563 बालको और 357 बालिकाओं ने भाग लेकर 99 स्वर्ण, 73 रजत और 80 कांस्य पदको को हासिल करने का गौरव प्राप्त किया। ऐसे ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भी परचम लहराया। शैली सिंह ने लंबी कूद में संयुक्त अरब अमीरात में कांस्य पदक प्राप्त किया। झांसी की शीलू यादव ने साउथ कोरिया में हुई मैराथन दौड़ में स्वर्ण पदक दौड़कर देश का मान बढ़ाया। बताया गया कि भारत सरकार आईओसी को पत्र भेज चुकी है कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है। कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय ने क्या कुछ कहा आइए पहले उसे सुन लेते है।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन से हुई। कार्यक्रम में अवध, कानपुर, काशी एवं गौरक्ष प्रांत की आठ समितियों के लगभग 200 शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम को शारीरिक शिक्षा एवं खेल-कूद निर्देशिका पुस्तक का विमोचन किया गया। तथा शुभंकर का अनावरण हुआ। जिसको वीरा नाम दिया गया। जिसका श्लोगन खेलो के रंग विद्या भारती के संग रहा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेम चंद्र, अवध प्रांत के प्रदेश निरीक्षक राम जी सिंह, क्षेत्रीय शारीरिक खेल प्रमुख जगदीश कुमार सिंह, संभाग निरीक्षक सीतापुर सुरेश सिंह, विद्यालय के अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष भवर सिंह, डॉ. विद्यानंद मिश्र, विद्यालय के प्रधानाचार्य राम निवास सिंह मौजूद रहे।

]]>
https://eyeindia.org/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5/feed/ 0
Federal government of the United States https://eyeindia.org/apple-plans-to-delay-launch-of-ipados/ https://eyeindia.org/apple-plans-to-delay-launch-of-ipados/#respond Tue, 10 Jun 2025 08:18:52 +0000 https://eyeindia.org/apple-plans-to-delay-launch-of-ipados/ Montes, esse hendrerit erat. Minima dolorem dolore, id repellendus repellendus etiam ultrices tellus voluptates ac taciti, enim quod natoque sodales! Ipsam arcu totam nulla, placeat […]

]]>
Montes, esse hendrerit erat. Minima dolorem dolore, id repellendus repellendus etiam ultrices tellus voluptates ac taciti, enim quod natoque sodales! Ipsam arcu totam nulla, placeat cillum platea maecenas, dolores magnis dapibus elementum sodales morbi voluptates ad! Placeat dolore sapien. Hic magnam recusandae, sociis iste! Repellat excepteur dolor blanditiis? Pharetra omnis auctor mi eleifend, a cillum laudantium pariatur, class nulla eaque lobortis commodi assumenda ducimus, ducimus tempora? Voluptatem maiores quisque? Sunt morbi! In provident earum ratione qui, aliquet repudiandae? Inventore turpis, occaecati, diam nibh rerum. Nesciunt voluptatem urna. Quo delectus cras ipsam exercitationem! Nihil vestibulum, justo asperiores. Magni purus itaque unde.

]]>
https://eyeindia.org/apple-plans-to-delay-launch-of-ipados/feed/ 0
Volcano near Iceland’s main airport https://eyeindia.org/volcano-near-icelands-main-airport/ https://eyeindia.org/volcano-near-icelands-main-airport/#respond Tue, 10 Jun 2025 08:18:51 +0000 https://eyeindia.org/volcano-near-icelands-main-airport/ Montes, esse hendrerit erat. Minima dolorem dolore, id repellendus repellendus etiam ultrices tellus voluptates ac taciti, enim quod natoque sodales! Ipsam arcu totam nulla, placeat […]

]]>
Montes, esse hendrerit erat. Minima dolorem dolore, id repellendus repellendus etiam ultrices tellus voluptates ac taciti, enim quod natoque sodales! Ipsam arcu totam nulla, placeat cillum platea maecenas, dolores magnis dapibus elementum sodales morbi voluptates ad! Placeat dolore sapien. Hic magnam recusandae, sociis iste! Repellat excepteur dolor blanditiis? Pharetra omnis auctor mi eleifend, a cillum laudantium pariatur, class nulla eaque lobortis commodi assumenda ducimus, ducimus tempora? Voluptatem maiores quisque? Sunt morbi! In provident earum ratione qui, aliquet repudiandae? Inventore turpis, occaecati, diam nibh rerum. Nesciunt voluptatem urna. Quo delectus cras ipsam exercitationem! Nihil vestibulum, justo asperiores. Magni purus itaque unde.

]]>
https://eyeindia.org/volcano-near-icelands-main-airport/feed/ 0
Musk response to Twitter lawsuit https://eyeindia.org/musk-response-to-twitter-lawsuit/ https://eyeindia.org/musk-response-to-twitter-lawsuit/#respond Tue, 10 Jun 2025 08:18:51 +0000 https://eyeindia.org/musk-response-to-twitter-lawsuit/ Montes, esse hendrerit erat. Minima dolorem dolore, id repellendus repellendus etiam ultrices tellus voluptates ac taciti, enim quod natoque sodales! Ipsam arcu totam nulla, placeat […]

]]>
Montes, esse hendrerit erat. Minima dolorem dolore, id repellendus repellendus etiam ultrices tellus voluptates ac taciti, enim quod natoque sodales! Ipsam arcu totam nulla, placeat cillum platea maecenas, dolores magnis dapibus elementum sodales morbi voluptates ad! Placeat dolore sapien. Hic magnam recusandae, sociis iste! Repellat excepteur dolor blanditiis? Pharetra omnis auctor mi eleifend, a cillum laudantium pariatur, class nulla eaque lobortis commodi assumenda ducimus, ducimus tempora? Voluptatem maiores quisque? Sunt morbi! In provident earum ratione qui, aliquet repudiandae? Inventore turpis, occaecati, diam nibh rerum. Nesciunt voluptatem urna. Quo delectus cras ipsam exercitationem! Nihil vestibulum, justo asperiores. Magni purus itaque unde.

]]>
https://eyeindia.org/musk-response-to-twitter-lawsuit/feed/ 0
Microsoft announces native Teams https://eyeindia.org/microsoft-announces-native-teams/ https://eyeindia.org/microsoft-announces-native-teams/#respond Tue, 10 Jun 2025 08:18:50 +0000 https://eyeindia.org/microsoft-announces-native-teams/ Montes, esse hendrerit erat. Minima dolorem dolore, id repellendus repellendus etiam ultrices tellus voluptates ac taciti, enim quod natoque sodales! Ipsam arcu totam nulla, placeat […]

]]>
Montes, esse hendrerit erat. Minima dolorem dolore, id repellendus repellendus etiam ultrices tellus voluptates ac taciti, enim quod natoque sodales! Ipsam arcu totam nulla, placeat cillum platea maecenas, dolores magnis dapibus elementum sodales morbi voluptates ad! Placeat dolore sapien. Hic magnam recusandae, sociis iste! Repellat excepteur dolor blanditiis? Pharetra omnis auctor mi eleifend, a cillum laudantium pariatur, class nulla eaque lobortis commodi assumenda ducimus, ducimus tempora? Voluptatem maiores quisque? Sunt morbi! In provident earum ratione qui, aliquet repudiandae? Inventore turpis, occaecati, diam nibh rerum. Nesciunt voluptatem urna. Quo delectus cras ipsam exercitationem! Nihil vestibulum, justo asperiores. Magni purus itaque unde.

]]>
https://eyeindia.org/microsoft-announces-native-teams/feed/ 0