सीतापुर समाचार https://eyeindia.org Tue, 01 Jul 2025 14:45:56 +0000 en-US hourly 1 सीतापुर–पेयर किए गए बेसिक स्कूल में ताला डालने आई प्रधानाध्यापिका को ग्रामीणों ने घेरा,काटा हंगामा,दी चेतावनी ! https://eyeindia.org/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%97%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%bf/ https://eyeindia.org/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%97%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%bf/#respond Tue, 01 Jul 2025 14:45:56 +0000 https://eyeindia.org/?p=1157 https://eyeindia.org/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%97%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%bf/feed/ 0 सीतापुर- विद्या भारती की वार्षिक कार्य योजना बैठक में 49 जिलों की खेल ऊर्जा का हुआ संगम https://eyeindia.org/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5/ https://eyeindia.org/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5/#respond Mon, 23 Jun 2025 11:05:19 +0000 https://eyeindia.org/?p=1094 खेलो के रंग विद्या भारती के संग, सीतापुर में गूंजा राष्ट्र निर्माण का उद्घोष शहर का आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिक्षा संस्कार, खेल, चरित्र […]

]]>

खेलो के रंग विद्या भारती के संग, सीतापुर में गूंजा राष्ट्र निर्माण का उद्घोष

शहर का आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिक्षा संस्कार, खेल, चरित्र के निर्माण का उस समय साक्षी बना जब 49 जिलों के शारीरिक शिक्षा और खेल –कूद विभाग की वार्षिक कार्य योजना का समागम हुआ। कॉलेज में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के 49 जिलों की शारीरिक शिक्षा एवं खेल –कूद विभाग की वार्षिक कार्य योजना के दौरान बताया गया कि वर्ष 2023-24 में 504 बालक और 331 बालिकाओं ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर 106 स्वर्ण 61 रजत और 73 कांस्य पदक अर्जित किए। इसी तरह 2024-25 में 563 बालको और 357 बालिकाओं ने भाग लेकर 99 स्वर्ण, 73 रजत और 80 कांस्य पदको को हासिल करने का गौरव प्राप्त किया। ऐसे ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भी परचम लहराया। शैली सिंह ने लंबी कूद में संयुक्त अरब अमीरात में कांस्य पदक प्राप्त किया। झांसी की शीलू यादव ने साउथ कोरिया में हुई मैराथन दौड़ में स्वर्ण पदक दौड़कर देश का मान बढ़ाया। बताया गया कि भारत सरकार आईओसी को पत्र भेज चुकी है कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है। कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय ने क्या कुछ कहा आइए पहले उसे सुन लेते है।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन से हुई। कार्यक्रम में अवध, कानपुर, काशी एवं गौरक्ष प्रांत की आठ समितियों के लगभग 200 शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम को शारीरिक शिक्षा एवं खेल-कूद निर्देशिका पुस्तक का विमोचन किया गया। तथा शुभंकर का अनावरण हुआ। जिसको वीरा नाम दिया गया। जिसका श्लोगन खेलो के रंग विद्या भारती के संग रहा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेम चंद्र, अवध प्रांत के प्रदेश निरीक्षक राम जी सिंह, क्षेत्रीय शारीरिक खेल प्रमुख जगदीश कुमार सिंह, संभाग निरीक्षक सीतापुर सुरेश सिंह, विद्यालय के अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष भवर सिंह, डॉ. विद्यानंद मिश्र, विद्यालय के प्रधानाचार्य राम निवास सिंह मौजूद रहे।

]]>
https://eyeindia.org/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5/feed/ 0