यूपी में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर अब तस्वीर साफ हो गयी है। उत्तर प्रदेश की कितनी ग्राम पंचायतों में प्रधान, जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा कितने ब्लॉको में ब्लॉक प्रमुख चुनाव और कितने जिलो में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होगा। यह हम आपको इस खबर में बताने जा रह हैं। पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार 2026 में प्रदेश की 57 हजार 695 ग्राम पंचायतो में चुनाव होगा। इसके अलावा 826 ब्लॉको में ब्लॉक प्रमुख व 75 जिलो में जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जायेंगे। ग्राम पंचायतो के पुर्नगठन के बाद प्रदेश की 504 ग्राम पंचायते कम हो गयी हैं, यह वह ग्राम पंचायते हैं जो नगर निकायो में शामिल हो गयी हैं। जिलेवार बात करें तो 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव में आगरा में 690, अलीगढ़ में 852, अम्बेडकर नगर में 899, अमेठी में 682, अमरोहा में 576, औरेया में 477, अयोध्या में 772, आजमगढ़ में 1811, बागपत में 244, बहराइच में 1043, बलिया में 940, बलरामपुर में 793, बांदा में 469, बाराबंकी में 1155, बरेली में 1188, बस्ती में 1187, भदोही में 546, बिजनौर में 1123, बदांयू में 1037, बुलंदशहर में 946, चंदौली में 734, चित्रकूट में 328, देवरिया में 1121, एटा में 569, इटावा में 469, फर्रूखाबाद में 580, फतेहपुर में 816, फिरोजाबाद में 564, गौतमबुद्ध नगर में 82, गाजियाबाद में 142, गाजीपुर में 1238, गोंडा में 1192, गोरखपुर में 1273, हमीरपुर में 330, हापुड़ में 273, हरदोई में 1293, हाथरस में 462, जालौन में 534, जौनपुर में 1734, झांसी में 496, कन्नौज में 499, कानपुर देहात में 618, कानपुर नगर में 590, कासगंज में 423, कौशाम्बी में 451, लखीमपुर खीरी में 1164, कुशीनगर में 980, ललितपुर में 415, लखनऊ में 491, महाराजगंज में 882, महोबा में 273, मैनपुरी में 549, मथुरा में 495, मऊ में 645, मेरठ में 479, मिर्जापुर में 809, मुरादाबाद में 643, मुजफ्फर नगर में 487, पीलीभीत में 720, प्रतापगढ़ में 1148, प्रयागराज में 1540, रायबरेली में 980, रामपुर में 680, सहारनपुर में 884, सम्भल में 670, संतकबीर नगर में 730, शाहजहांपुर में 1068, शामली में 230, श्रावस्ती में 397, सिद्धार्थनगर में 1136, सीतापुर में 1588, सोनभद्र में 621, सुल्तानपुर में 979, उन्नाव में 1037 और वाराणसी में 694 ग्राम पंचायतो में प्रधान, जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव होंगे। बात अगर 2021 की करें तो पिछली बार यूपी की 58 हजार 195 ग्राम पंचायतो में चुनाव हुआ था। परिसीमन के बाद 36 जिलों की 504 ग्राम पंचायते नगर निकायो में शामिल होने के बाद अब ग्राम पंचायतो की संख्या 57695 रह गयी है। इसी तरह 2026 में 826 ब्लाको में प्रमुख व 75 जिलो में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव होंगे।
अब यह भी जान लीजिए कि वह कौन से 36 जिले हैं जिनमें ग्राम पंचायते कम हुई हैं या यूं कहे कि किन ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। अलीगढ़ में 16 ग्राम पंचायते नगर निकाय में शामिल हो गयी हैं जिनमें 2 ग्राम पंचायते आंशिक प्रभावित हुई हैं। अम्बेडकर नगर में 3 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। इनमें से तीनो ग्राम पंचायत आंशिक प्रभावित हुई हैं। अमरोहा में 21 ग्राम पंचायते नगर निकाय में शामिल हुई हैं। अयोध्या में 22 ग्राम पंचायते समाप्त हो गयी हैं जिनमें 10 ग्राम पंचायते आंशिक प्रभावित हुई हैं वहीं आजमगढ़ में 47 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो गया है। इनमें से एक ग्राम पंचायत आंशिक प्रभावित हुई है बहराइच जिले की बात करें तो यहां की चार ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। वहीं दो नई ग्राम पंचायते भी गठित हुई हैं। इनमें से एक ग्राम पंचायत आंशिक प्रभावित हुई है। बलरामपुर में 7 ग्राम पंचायते समाप्त हुई हैं जिनमें दो आंशिक प्रभावित हुई हैं। बाराबंकी में 6 ग्राम पंचायतो का अस्तित्व समाप्त हुआ है जिनमें तीन आंशिक प्रभावित हुई हैं। बरेली में पांच ग्राम पंचायते समाप्त हुई हैं वहीं बस्ती की बात करें तो यहां दो नई ग्राम पंचायतो का गठन हुआ है। बुलंदशहर में 5 ग्राम पंचायते समाप्त हुई हैं जिनमें 1 आंशिक प्रभावित हुई हैं। चित्रकूट में तीन ग्राम पंचायते पूरी तरह समाप्त हुई हैं जिनमें दो आंशिक प्रभावित हुई हैं। देवरिया में 64 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। 64 में से 10 ग्राम पंचायते आंशिक प्रभावित हुई हैं इसी तरह एटा में 6 व इटावा में दो ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। फर्रूखाबाद में 14 ग्राम पंचायते समाप्त हुई हैं जिनमें तीन आंशिक प्रभावित हुई है। फतेहपुर में 18 ग्राम पंचायते समाप्त हुई हैं जिनमें एक आंशिक प्रभावित हुई है। गौतमबद्ध नगर में 6 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो चुका है जिनमें दो आंशिक प्रभावित हुई हैं। गाजियाबाद में 19 ग्राम पंचायते समाप्त हो चुकी हैं जिनमें 4 आंशिक प्रभावित हुई हैं। गोंडा में 22 ग्राम पंचायते नगर निकाय में शामिल हुई जिनमें 5 आंशिक प्रभावित हुई हैं। गोरखपुर में 21 ग्राम पंचायते पूरी तरह समाप्त हो चुकी हैं जिनमें 8 आंशिक प्रभावित हुई हैं। हरदोई में 13 ग्राम पंचायते समाप्त हो चुकी हैं जिनमें 7 आंशिक प्रभावित हुई हैं। हाथरस में केवल एक ग्राम पंचायत समाप्त हुई है। जौनपुर की बात करें तो यहां 6 ग्राम पंचायते समाप्त हो चुकी हैं और सभी आंशिक प्रभावित हुई हैं। लखीमपुर खीरी में 1 ग्राम पंचायत समाप्त हुई है जो अंाशिक प्रभावित हुई है। कुशीनगर में 23 ग्राम पंचायते वहीं लखनऊ 3 ग्राम पंचायते समाप्त हो चुकी हैं। इसी तरह मथुरा में 9 ग्राम पंचायते समाप्त हुई जिनमें एक आंशिक प्रभावित हुई। मऊ में 26 ग्राम पंचायते समाप्त हो चुकी हैं और यहां 11 ग्राम पंचायते आंशिक प्रभावित हुई हैं। मुजफ्फर नगर में 11 पंचायते समाप्त हुई। यहां एक ग्राम पंचायत आंशिक प्रभावित हुई है। प्रतापगढ़ में 45 ग्राम पंचायते पूरी तरह समाप्त हो चुकी हैं इनमें से 10 आंशिक प्रभावित हुई हैं। रायबरेली में 8 ग्राम पंचायते समाप्त हुई, 1 आंशिक प्रभावित हुई। संत कबीरनगर में 24 ग्राम पंचायते समाप्त हुई जिनमें से 1 आंशिक प्रभावित हुई है। शाहजहांपुर में 1 ग्राम पंचायत समाप्त हुई है। शामली की बात करें तो यहां ग्राम पंचायत तो नहीं समाप्त हुई लेकिन एक ग्राम पंचायत आंश्कि प्रभावित हुई है। सीतापुर में 11 ग्राम पंचायते समाप्त हुई। जिनमें से एक आंशिक प्रभावित हुई है। इसी तरह सोनभद्र में 8 ग्राम पंचायते समाप्त हुई हैं जिनमें दो आंशिक प्रभावित हुई हैं। वहीं उन्नाव में तीन ग्राम पंचायते पूरी तरह से समाप्त हो चुकी हैं और तीनों आंशिक प्रभावित हुई हैं। इस प्रकार प्रदेश की 504 ग्राम पंचायते परिसीमन के बाद कम हुई हैं जिनमें 105 ग्राम पंचायते आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं। सीतापुर जिले में महमूदाबाद की 6 व महोली ब्लॉक की 5 ग्राम पंचायते समाप्त हुई हैं या यूं कहें कि यह ग्राम पंचायते नगर निकायो में शामिल हो चुकी हैं। महमूदाबाद की ग्राम पंचायत लैलकला, चतुराबेहड़, माल सरांय आंशिक, इचौली, गुलरामऊ, सुकईपुर और महोली की अढ़ैारी, अढ़ौरा, भिरिया, महोली देहात व गुजिया ग्राम पंचायतो में इस बार पंचायत चुनाव नहीं होगा। कुल मिलाकर ग्राम पंचायतों के परिसीमन के बाद सीन क्लियर हो गया है कि उत्तर प्रदेश में 2026 के पंचायत चुनाव में 57 हजार 695 ग्राम पंचायतो, 826 ब्लॉक व 75 जिलो में चुनाव होगा।
UP Panchayat Elections-परिसीमन के बाद तस्वीर साफ, प्रदेश के 75 जिलो में कितनी ग्राम पंचायतो में होगा चुनाव !
